मिनटों में 50 हजार गायब! दतिया में ठगों ने मदद के बहाने बदला एटीएम कार्ड”, जानिए पूरा मामला

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के दतिया जिले में ठगों ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर दी। मामला आनंद टॉकीज के पास स्थित एसबीआई एटीएम बूथ का है।
पीड़ित घनश्याम कुशवाह, निवासी भांडेरी फाटक बरधा वाली रोड, ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई को वह सुबह 11 बजे पैसे निकालने एटीएम पहुंचे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक वहां आए और मदद का बहाना बनाकर उन्हें मशीन पर उलझा दिया।
इस दौरान ठगों ने उनका असली कार्ड बदलकर किसी और के नाम का कार्ड थमा दिया। बाद में खाते की जांच करने पर पता चला कि उसी दिन उनके कार्ड से एसबीआई एटीएम से 20 हजार और बुंदेलखंड एटीएम से 30 हजार रुपए निकाले गए हैं।
घटना का पता चलने पर घनश्याम ने तुरंत बैंक जाकर खाता बंद करवाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की
