डबरा में बारिश का कहर: करही गांव में गिरी दीवार, मच गई चीख पुकार

डबरा। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के डबरा में लगातार हो रही बारिश करही गांव निवासी अशोक परिहार के लिए मुसीबत बन गई। सोमवार सुबह उनके मकान की दीवार गिरने से अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही 100 डायल पायलट हेमंत शर्मा और कॉन्स्टेबल बृजेंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से अशोक को मलबे से बाहर निकाला गया।
108 एंबुलेंस की सहायता से घायल अशोक परिहार को डबरा के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही कालोनी में सन्नाटा पसर गया। मामला पिछोर थाना क्षेत्र का है।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
