गोविंदा आला रे’ दतिया के भांडेर में मटकी फोड़ने को तैयार टीमें, जीतने वाले को मिलेगा ये बड़ा इनाम

दतिया। (शाहिद क़ुरैशी की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भांडेर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्री बांके विहारी सेवा समिति द्वारा 25 अगस्त सोमवार को भांडेर की कृषि उपज मंडी प्रांगण में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसकी जानकारी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव संदीप सिंह यादव ने अपने निवास पर प्रेसवार्ता कर दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अरुण यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में राघवेंद्र सिंह यादव, दतिया विधायक राजेन्द्र भारतीं, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया, पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव व पूर्व विधायक घनश्याम सिंह मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रपाल सिंह यादव करेंगे। कार्यक्रम में गायक राजेंद्र सिंह गुर्जर एवं रानी कुशवाहा के द्वारा लोक गायन की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके बाद मृत्यु पूर्ण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिससे विजेता हुए विजेता टीम को 51000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
