हवस की प्यास: इंस्टा फ्रेंडशिप बनी खौफनाक, ग्वालियर में भिंड की ब्यूटी पार्लर संचालिका से गैंगरेप

हवस की प्यास: इंस्टा फ्रेंडशिप बनी खौफनाक, ग्वालियर में भिंड की ब्यूटी पार्लर संचालिका से गैंगरेप

ग्वालियर/भिंड न्यूज़: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भिंड जिले की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मेहगांव निवासी राज जाटव नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती की, प्यार का नाटक रचकर उसे बिजनेस बढ़ाने का झांसा दिया और ग्वालियर बुला लिया। यहां आरोपी ने अपने फुफेरे भाई शिवम के साथ मिलकर महिला से कई बार दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर धमकाने लगा।

कैसे रचा गया प्यार और धोखे का जाल

भिंड निवासी 30 वर्षीय महिला पिछले कुछ सालों से ब्यूटी पार्लर चला रही थी। करीब पांच महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात राज जाटव से हुई। चैटिंग और फोन कॉल्स के जरिए नजदीकियां बढ़ीं। भरोसा जीतने के लिए राज ने महिला की बस्ती में ही किराए पर कमरा लिया और अक्सर मिलने लगा। इसी बीच उसने ग्वालियर में आलीशान ब्यूटी पार्लर खोलने का लालच देकर महिला को फंसा लिया।

महिला ने आरोपी पर भरोसा करते हुए बाइक की फाइनेंसिंग भी कराई जिसकी डाउन पेमेंट 20,500 रुपए उसने खुद दिए। मासिक किस्तें भी वही जमा कर रही थी।

ग्वालियर बुलाकर किया दुष्कर्म, बनाए आपत्तिजनक वीडियो

आरोप है कि राज और शिवम महिला का पार्लर का सामान भिंड से ग्वालियर ले आए और डीडी नगर, महाराजपुरा थाना क्षेत्र में किराए का मकान लेकर उसे वहीं रख लिया। 15 जुलाई की रात राज ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और छह दिन बाद शिवम के साथ मिलकर फिर से दरिंदगी की। इस दौरान महिला के आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए और उसे धमकाकर चुप रहने को कहा।

भिंड पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

किसी तरह युवकों के चंगुल से छूटकर महिला भिंड पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। भिंड पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर की महाराजपुरा थाना पुलिस को भेज दी। ग्वालियर पुलिस ने आरोपियों पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस का बयान

सीएसपी रोबिन जैन ने बताया, “भिंड की एक महिला के साथ ग्वालियर में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। केस डायरी मिलने के बाद महाराजपुरा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।”

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )