दतिया के उनाव में अवैध रेत खनन पर बड़ी रेड, पुलिस ने किया जबरदस्त जप्ती अभियान”

दतिया के उनाव में अवैध रेत खनन पर बड़ी रेड, पुलिस ने किया जबरदस्त जप्ती अभियान”

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गुरुवार को खनिज विभाग, राजस्व अमला और पुलिस की संयुक्त टीम ने उनाव में छापेमारी करते हुए अवैध रेत खनन करते हुए दो जेसीबी और चार ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की।

जप्त मशीनों और वाहनों को थाना उनाव में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। अब इस पर मध्यप्रदेश खनिज नियमों के अनुसार अर्थदंड की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी और मामला कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

इस कार्रवाई से जिले में अवैध रेत खनन पर कड़ी चेतावनी देने का संदेश गया है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )