मुरैना में तलब मिटाने निकला चोर, गुटखा-बीड़ी समेत कैश भी उड़ा ले गया

मुरैना में तलब मिटाने निकला चोर, गुटखा-बीड़ी समेत कैश भी उड़ा ले गया

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस कस्बे के पहाड़गढ़ रोड स्थित मंगल किराना स्टोर में बुधवार रात बड़ी चोरी हुई। चोर दुकान के ऊपर लगी त्रिपाल हटाकर अंदर घुसा और शटर का ताला तोड़ दिया।

गल्ले से करीब 20 हजार रुपये नकदी और दुकान में रखे बीड़ी, सिगरेट, गुटखा और तंबाकू के पैकेट बोरी में भरकर ले गया। चोरी की पूरी वारदात पास की दुकान के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

कैलारस थाना प्रभारी संतोष गौतम का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )