दतिया में खेलते-खेलते तालाब ने पहुंचा और गहरे पानी में समा गया मासूम रिहान, मौत

दतिया में खेलते-खेलते तालाब ने पहुंचा और गहरे पानी में समा गया मासूम रिहान, मौत

दतिया(शाहिद कुरैशी की रिपोर्ट): शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित प्रकाश नगर खंजर डेरा इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते-खेलते 12 वर्षीय बच्चा तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

खेलते-खेलते पहुंचा गहरे पानी में

प्रकाश नगर निवासी हाजी मोंगिया का बेटा रिहान मोंगिया (12) सुबह घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह तालाब के किनारे पहुंच गया और अचानक गहरे पानी में उतर गया। बाहर न निकल पाने के कारण वह डूब गया।

तलाश के दौरान मिला शव

जब रिहान दोपहर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे बाद परिजन तालाब के पास पहुंचे, जहां पानी में उसका शव दिखाई दिया। रिहान तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मासूम की मौत से परिवार और मोहल्ले में गम का माहौल है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )