ग्वालियर में पुलिस क्वार्टर में जेल प्रहरी से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर आरक्षक फरार

ग्वालियर में पुलिस क्वार्टर में जेल प्रहरी से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर आरक्षक फरार

ग्वालियर: पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक पर मुरैना में तैनात महिला जेल प्रहरी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दोनों की मुलाकात भोपाल में 26 जनवरी की परेड रिहर्सल के दौरान हुई थी।

दोस्ती के बाद आरक्षक ने शादी का वादा किया और कई बार क्वार्टर पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात करने पर आरोपी पीछे हट गया और धमकी दी कि शिकायत की तो बदनाम कर देगा।

आखिरकार महिला ने मंगलवार को महिला थाना ग्वालियर में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक आरोपी आरक्षक फरार है और उसकी तलाश जारी है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )