शिक्षा या मज़ाक: भिंड में एक कमरे से संचालित मिला B.Ed कॉलेज, एसडीएम ने मचाई सख्ती

शिक्षा या मज़ाक: भिंड में एक कमरे से संचालित मिला B.Ed कॉलेज, एसडीएम ने मचाई सख्ती

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार में एसडीएम विजय सिंह यादव के औचक निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था की बड़ी खामियां सामने आईं
जगनपुरा हाई स्कूल में 92 में से सिर्फ 32 छात्र मौजूद मिले। लैब गंदगी से अटी पड़ी थी और किताबें कचरे में मिलीं। इस लापरवाही पर एसडीएम ने प्राचार्य और भृत्य का वेतन रोकने के आदेश दिए।

इसी दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में भी 40 बच्चों का पंजीयन होने के बावजूद एक भी बच्चा मौजूद नहीं था। कार्यकर्ता महीनों से गायब रहने पर सेवा से हटाई गई।

वहीं रौन के बिङखरी गांव में मात्र एक कमरे से बीएड कॉलेज चलते पकड़ा गया। 49 छात्रों से मोटी फीस वसूली जा रही थी। एसडीएम ने टीम गठित कर जांच रिपोर्ट कलेक्टर को भेजने के निर्देश दिए।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )