दतिया में कांग्रेसियों का गुस्सा फूटा: जिलाध्यक्ष को कहा ‘लंगड़ा घोड़ा’, दिल्ली-भोपाल कूच की तैयारी

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के दतिया में नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी की नियुक्ति के बाद पार्टी में विरोध तेज हो गया है। नाराज कांग्रेसियों ने भोपाल और दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है।
होटल प्राक्षी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दांगी को “भाजपा का एजेंट” और “लंगड़ा घोड़ा” तक कह डाला।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नए जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजवाया। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश नेतृत्व ने नियुक्ति पर पुनर्विचार नहीं किया तो इस्तीफों की झड़ी लग जाएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेन्द्र यादव, राघवेंद्र सिंह यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष अशोक दांगी, अनिमेश शुक्ला, राजेश यादव और गिर्राज कमरिया एडवोकेट मौजूद रहे।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
