ग्वालियर में व्यापारी ने कहा बेटी को कुछ लड़के उठा कर ले गए, पुलिस पहुंची तो दोस्तों के साथ नशे में मिली नाबालिग

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की को कुछ लड़के गाड़ी में ले गए हैं। यह सूचना लड़की के पिता ने पुलिस को दी थी पुलिस तत्काल एक्शन में आई और नाकाबंदी की जिसके बाद पुलिस को लड़की मिल गई और पुलिस ने आरोपियों को भी तिघरा थाना क्षेत्र से पकड़ लिया।
पुछताछ में यह मामला अपहरण का नहीं बल्कि कुछ और निकला है। लड़की बेसुध हालत में थी और लड़के भी नशे में थे। इसके बाद लड़की के पिता थाने पहुंचे और बिना शिकायत किए घर चले गए।
पुलिस ने पांच लड़कों को पकड़ा है और सभी नाबालिग हैं। लड़की भी लड़की भी नाबालिग है लड़की ने लड़कों के साथ शराब पार्टी की और ज्यादा नशा होने पर लड़के उसे लोहिया बाजार पर छोड़कर चले गए थे।
CATEGORIES मध्य प्रदेश