न्याय सत्याग्रह में विधायकों की गाड़ियों की चेकिंग, साहब सिंह बोले मैं एक जनप्रतिनिधि हूं कोई अपराधी या आतंकवादी नहीं, जमकर हुई बहस, देखें वीडियो

न्याय सत्याग्रह में विधायकों की गाड़ियों की चेकिंग, साहब सिंह बोले मैं एक जनप्रतिनिधि हूं कोई अपराधी या आतंकवादी नहीं, जमकर हुई बहस, देखें वीडियो

अशोकनगर। मध्य प्रदेश कांग्रेस आज अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह कर रही है। प्रदेश के कई नेता और कार्यकर्ता यहां पार्टी अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में गिरफ्तारी देने पहुंचे हैं।

आपको बता दें कि अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह के दौरान साहब सिंह गुर्जर को पुलिस ने रोक लिया। साहब सिंह गुर्जर ग्वालियर के ग्रामीण विधानसभा से विधायक हैं। साहब सिंह गुर्जर की पुलिस से जमकर बहस हुई है।

साहब सिंह गुर्जर ने कहा की जब जनता के मुद्दों और न्याय की आवाज को दबाने के लिए सत्ता और प्रशासन मिलकर बाधाएं खड़ी करने लगे तो समझ लीजिए कि सत्ता अहंकार में चूर हो गई है लेकिन हम न झुकेंगे न रुकेंगे।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )