निकल गई हवाबाजी, ग्वालियर में कमर पर कट्टा लगाकर युवक बन रहा था दबंग, चल गई गोली

निकल गई हवाबाजी, ग्वालियर में कमर पर कट्टा लगाकर युवक बन रहा था दबंग, चल गई गोली

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मुरार इलाके में एक युवक अपने ही कट्टे से गोली लगने से घायल हो गया है। युवक अपनी कमर से कट्टा निकाल रहा था। अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई जो युवक के पेट को चीरते हुए निकल गई। यह घटना मुरार क्षेत्र की है घायल युवक को तत्काल परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

सूचना पर मुरार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। शुरुआत में युवक ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चलाने की बात कही जब पुलिस ने अच्छे से पूछताछ की तो युवक ने सच्चाई स्वीकार ली।

युवक का नाम गौतम है पुलिस ने कट्टा बरामद कर लिया है और मुरार पुलिस ने घायल गौतम पर अवैध हथियार रखने और लापरवाही से फायरिंग करने का मामला दर्ज कर लिया है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )