ग्वालियर में बाइक सवार पति-पत्नी को कार ने मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मुरैना जिले के जौरा से लौट रहे बाइक पर सवार पति-पत्नी को कार ने टक्कर मार दी, पति – पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना सोमवार रात की है, घटना पनीहार थाना क्षेत्र की है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। श्यामलाल अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ मुरैना गए थे और मुरैना से वापस लौट रहे थे।
श्यामलाल की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। श्यामलाल का बेटा दूसरी बाइक पर पीछे चल रहा था, उसने तत्काल एंबुलेंस को बुलाया और घायल माता-पिता को अस्पताल भेजा लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
