महिला का नाले में मिला कटा हाथ, सामने आई चौंकाने वाली वजह, पुलिस भी रह गई हैरान

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोहलपुर थाना इलाके क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला का कटा हुआ हाथ मिला, किसी ने महिला के हाथ को नाले में फेंक दिया था। जिसके बाद स्थानीय पार्षद सफीक हीरा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तत्काल इस पूरे मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को पता चला की एक्सीडेंट में महिला का हाथ कट गया था, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोहलपुर थाना पुलिस का कहना है कि एक महिला मथुरा नगर से संजीवनी अस्पताल में गई है।
पुलिस ने बताया कि हादसे में महिला का हाथ कट गया और अस्पताल ले जाते समय ई-रिक्शा से कहीं गुम हो गया। गोहलपुर थाना पुलिस ने उसके हाथ को ढूंढा है, साथ ही गंभीर घायल महिला को संजीवनी नगर अस्पताल से मेट्रो अस्पताल पर भर्ती कराया। महिला का नाम नीतू है, जो पनागर की रहने वाली है।
महिला अपने बच्चों और बहन के साथ ग्वारीघाट गई हुई थी। यहां से वापस ई रिक्शा से संस्कारधानी कॉलोनी जाते समय उसका हाथ कट गया था। मामले में सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं, फिलहाल महिला का इलाज अस्पताल में जारी है।