Gwalior News: गर्मी से हुई पानी में ऑक्सीजन की कमी, लक्ष्मण तलैया में मरी बड़ी संख्या में मछलियां, बदबू से स्थानीय लोग हुए परेशान

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में लक्ष्मण तलैया स्थित तालाब में पानी में प्रदूषण के चलते बड़ी संख्या में मछलियां तालाब में ही मर गई हैं। मछलियों के मरने से पूरे क्षेत्र में बदबू फैल गई स्थानीय लोग परेशान हो गए। नगर निगम के कर्मचारियों ने मछलियों को हटाया गौरतलबब है कि इस तालाब में मौसम के उतार चढ़ाव के साथ ही मछलियों को अक्सर जान गंवानी पड़ती है।
नगर निगम के कर्मचारी हर साल सफाई कर अपना काम खत्म मान लेते हैं लेकिन अभी तक इस समस्या का स्थाई समाधान नही निकाला गया है। बताया जा रहा है, मछलियों के मरने का कारण अचानक बढ़े तापमान की वजह से पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम होना है। मछलियों के मरने से पूरे क्षेत्र में बदबू फैल गई थी। नगर निगम के दस्ते ने कुंड से मछलियों को बाहर निकाल कर उसकी सफाई की है।
CATEGORIES मध्य प्रदेश