MP News: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपए लेते जनपद इंजीनियर को रंगे हाथ पकड़ा

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। आपको बता दें की लोकायुक्त पुलिस ने जनपद पंचायत के एक इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई भोपाल लोकायुक्त ने की है।
उप पुलिस अधीक्षक संजय शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी जितेंद्र कुमार ने भोपाल के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को बताया था कि उसने ग्राम पंचायत सुल्तानिया तहसील पचोर जिला राजगढ़ में श्मशान घाट के सामने सीसी रोड एवं टंकी का निर्माण कराया था। उनका मूल्यांकन पंचायत विभाग के इंजीनियर गोविंद कुमार के द्वारा किया जाता है।
इस मूल्यांकन के लिए गोविंद 10% के हिसाब से 67000 की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद इंजीनियर गोविंद राजगढ़ में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
CATEGORIES मध्य प्रदेश