Gwalior News: रिश्ता हुआ कलंकित, 12 साल की भांजी से सगे मामा ने किया रेप

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रिश्ते शर्मसार हुए हैं। 12 साल की लड़की के साथ सगे मामा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, घटना एक दिन पहले की है। लड़की घर पर अकेली थी तभी मामा ने धमका कर उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया।
जब छात्रा के माता-पिता घर पर पहुंचे तो वह रो रही थी। मां ने जब उससे पूछा तो उसने मामा की हरकत के बारे में अपनी मां को बता दिया। तत्काल परिजन उसे लेकर पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आरोपी अभी फरार है। घटना ग्वालियर के घाटीगांव क्षेत्र की है। यहां लड़की अपने मामा के घर पर रह रही है। लड़की के माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। जब छात्रा घर पर अकेली थी तब उसके पास मामा पहुंचा और उसके बगल में लेट गया। जिसके बाद धमकाकर उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
CATEGORIES मध्य प्रदेश