MP Politics: सपा ने खजुराहो सीट से उम्मीदवार का किया ऐलान, वीडी शर्मा के सामने इन्हें दिया टिकट

MP Politics: सपा ने खजुराहो  सीट से उम्मीदवार का किया ऐलान, वीडी शर्मा के सामने इन्हें दिया टिकट

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट से समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने सपा ने डॉ मनोज यादव को इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। खजुराहो सीट पर सपा ने अपना प्रत्याशी उतारा है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने गठबंधन के तहत खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी है।

Jjj
मनोज यादव को सपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में छतरपुर जिले की बिजावर सीट से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन बाद में उनका टिकट काटकर भाजपा की पूर्व विधायक रेखा यादव को दे दिया गया था। बाद में भाजपा नेताओं के समझाने पर रेखा ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। मनोज यादव का टिकट विधानसभा चुनाव में कटने के बाद अब उनको लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )