आततायी औरंगजेब ने तोड़ा था श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर, आरटीआई से हुआ खुलासा

Subhash Kumar.
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के द्वारा एक आरटीआई के जवाब में विस्तार पूर्वक बताया गया है कि आतताई मुगल शासक औरंगजेब ने वर्षों पूर्व भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़ दिया था। और वहां पर मस्जिद बनवा दिया था। अब इस प्रमाण को लेकर माना जा रहा है कि मथुरा स्थित शाही ईदगाह को वैधानिक रूप से हटाने हेतु हिंदू पक्ष की ओर से लड़ी जा रही संवैधानिक लड़ाई में निर्णायक सिद्ध हो सकता है।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी अजय प्रताप सिंह ने भगवान केशवदेव मंदिर को तोड़े जाने संबंधी जानकारी मांगी थी। यह पूरा विषय भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर से जुड़ा हुआ बताया गया था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण क्षेत्र आगरा ने मैनपुरी निवासी अजय प्रताप सिंह द्वारा आरटीआई के माध्यम से पूछी गई जानकारी का जवाब देते हुए मुगल आक्रांता औरंगजेब द्वारा भगवान केशव देव मंदिर को तोड़े जाने की पुष्टि की है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से उपलब्ध कराए गए विवरण में गजट के कुछ अंश भी शामिल हैं। जिसमें स्पष्ट रूप से बताया गया है कि कटरा टीले के ऐसे कुछ हिस्से जो कि नजूल के कब्जे में नहीं था, जहां पहले भगवान केशव देव का मंदिर था उसे तोड़कर मस्जिद बना दी गई है।
पाञ्चजन्य की एक रिपोर्ट के अनुसार श्री कृष्ण जन्मभूमि से शाही ईदगाह को हटाने के लिए हिंदू पक्ष लंबे समय से संवैधानिक लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रमुख याचिकाकर्ता महेन्द्र प्रताप सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा दी गई जानकारी को अब उच्च न्यायालय में पेश किया जाएगा। इससे ईदगाह मस्जिद के सर्वेक्षण की हमारी मांग को और भी अधिक मजबूती मिलेगी।