फूल बाग स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस के नेताओं ने किया जमकर धरना प्रदर्शन

फूल बाग स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस के नेताओं ने किया जमकर धरना प्रदर्शन

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 9वें सोमवार के दिन असम में राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की ओर शंकरदेव के जन्मस्थल ( मंदिर)में एंट्री नहीं मिलने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आज जिला स्तर पर धरना दिया.. ग्वालियर में भी शहर और ग्रामीण कांग्रेस ने फुलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दिया.. कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि

भाजपा भगवान श्री प्रभु राम पर अपना एकाधिकार जम रही है जबकि श्री राम तो में वर्षों से कंण – कंण में विराजमान है। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या आज सिर्फ एक व्यक्ति मंदिर जा सकता है ? जबकि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारत के विचार की रक्षा के लिए शुरू की है। हम धरने के माध्यम से ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि सरकार में बैठे भाजपा नेताओं को भगवान श्री राम सद्बुद्धि दें। क्योंकि भाजपा को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है इसलिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर लगातार हमले कराए जा रहे हैं।

 

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )