हंगरी जैसे देशों में कार्ल मार्क्स एवं लेनिन की तोड़ी जा रही प्रतिमाएं : नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री

हंगरी जैसे देशों में कार्ल मार्क्स एवं लेनिन की तोड़ी जा रही प्रतिमाएं : नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री

Subhash Kumar.

कम्युनिस्ट विचारधारा को लेकर भारत के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक बड़ा बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने एक बयान में कहा है कि हंगरी जैसे देशों कार्ल मार्क्स एवं लेनिन की प्रतिमाएं तोड़कर पुतलों को उखाड़कर किनारे में रख दिया गया है। हंगरी सहित कई कम्युनिस्ट देशों में अब कम्युनिस्ट कहने से लोग चिढ़ जाते हैं। अब कम्युनिस्ट और समाजवाद समाप्त हो चुका है।

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा है कि अब लेनिन एवं कार्ल मार्क्स की मूर्तियां हटाई जा रही हैं, और विदेशों में लोग कार्ल मार्क्स एवं लेनिन को लोग पसंद नहीं करते हैं। विश्व में सामर्थ्य शाली बनने के लिए हमारी विचारधारा एवं मॉडल के अनुरूप कार्य को करने पर हम यशस्वी होंगे।

साभार गूगल

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगामी 50 वर्षों के लिए भारत के विकास कार्य को गति देने की उद्देश्य से बनाई जा रही रणनीति के विषय में लोगों को अवगत कराया।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )