कोलकाता में एक लाख लोगों ने सामूहिक गीता पाठ कर बनाया रिकॉर्ड

कोलकाता में एक लाख लोगों ने सामूहिक गीता पाठ कर बनाया रिकॉर्ड

Subhash Kumar.

कोलकाता.  कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक लाख से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से गीता का पाठ किया। अपनी भारतीय एवं हिंदू धर्म की पारंपरिक वेशभूषा में विभिन्न आयु एवं वर्ग के लोगों के द्वारा गीता के श्लोकों का पाठ किया गया।

 

इस कार्यक्रम को लेकर पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा की भागवत गीता पूरे विश्व को भारत देश का सबसे बड़ा उपहार है। जो लोग इस कार्यक्रम का उपहास कर रहे हैं वह हिंदू धर्म एवं हिंदुत्व की परंपराओं का सम्मान नहीं करते हैं। ऐसे लोग हिंदुओं को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, जो कभी अपने इरादों में सफलता प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

साभार गूगल

कार्यक्रम में एक लाख बीस हजार लोगों ने हिस्सा लिया। अखिल भारतीय संस्कृति परिषद एवं मातीलाल भारत तीर्थ सेवा मिशन के ओर से गीता पाठ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हालांकि इस कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मिलित होने वाले थे, परंतु! बाद में उनका यह कार्यक्रम कतिपय कारणों से रद्द हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक संदेश जारी करते हुए इस कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की है।।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )