हिजाब को लेकर गरमाई सियासत, केंद्रीय मंत्री गिरिराज भड़के

हिजाब को लेकर गरमाई सियासत, केंद्रीय मंत्री गिरिराज भड़के

Subhash Kumar.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिन शुक्रवार, दिनांक 22 दिसंबर 2023 को विद्यालयों में हिजाब पहनने पर से प्रतिबंध हटाने का ऐलान कर दिया है। जिसे लेकर अब एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। विद्यालयों में हिजाब पहनने से प्रतिबंध हटाने की बात पर अब बीजेपी भी हमलावर हो गई है।

 

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार के इस निर्णय का पूरी तरह से विरोध किया है। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार का विरोध करते हुए जोरदार हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार द्वारा भारत को इस्लामिक स्टेट बताने का प्रयास किया जा रहा है।

 

गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस की कर्नाटक वाली सरकार ने हिजाब पर लगे प्रतिबंध को हटाने का जो निर्णय लिया है, वह केवल हिजाब से प्रतिबंध हटाने प्रमुख उद्देश्य नहीं, बल्कि! सरिया कानून को लागू करना है। केंद्रीय मंत्री एवं इंडी गठबंधन एवं राहुल गांधी वाली सरकार जहां भी बनेगी वहीं सरिया एवं इस्लामी कानून लागू हो जाएगा।

 

गौरतलब है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हिजाब से प्रतिबंध हटाने की बात को लेकर कहा है कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब से 23 दिसंबर 2023 को प्रतिबंध हटा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह भी कहा है कि भोजन करने एवं कपड़े पहनना एक निजी मामला है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )