हलाल नहीं! झटका मीट खाएं सनातनी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंदुओं को दी सलाह

हलाल नहीं! झटका मीट खाएं सनातनी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंदुओं को दी सलाह

Subhash Kumar.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान से एक बार फिर अब हलाल और झटका मीट पर विवाद शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिन रविवार दिनांक 17 दिसंबर 2023 को एक बड़ा बयान देते हुए कहा हिंदुओं को हलाल मांस नहीं खाना चाहिए। सभी सनातनियों को केवल झटका मांस ही खाना चाहिए। झटके वाले मांस निकालते समय जानवर को एक झटके में ही मार दिया जाता है। जबकि हलाल मांस निकालते समय तड़पा कर जानवरों को मारा जाता है।

 

भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुओं को हलाल मांस खाकर अपना धर्म नहीं भ्रष्ट करना चाहिए। सभी हिंदू प्रतिज्ञा लें कि अब से कभी भी हलाल मांस खाकर अपना धर्म भ्रष्ट नहीं करेंगे।

साभार गूगल

बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने मुसलमानों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि मुस्लिमों ने तय कर रखा है कि वे केवल हलाल मांस ही खाएंगे। इसके लिए मैं उनकी प्रशंसा करता हूं। अपनी धार्मिक परंपराओं के प्रति अब हिंदुओ को भी प्रतिबद्ध होना चाहिए।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )