आम आदमी पार्टी से गुजरात के विधायक भूपत भायाणी भाजपा में होंगे शामिल, विधायक पद से दिया त्यागपत्र

आम आदमी पार्टी से गुजरात के विधायक भूपत भायाणी भाजपा में होंगे शामिल, विधायक पद से दिया त्यागपत्र

Subhash Kumar.

गुजरात राज्य से आम आदमी पार्टी के विधायक भूपत भायाणी विसावदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे, जिन्होंने अब विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया है। भूपत भायाणी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैंने बिल्कुल सही समय पर सही निर्णय लिया है। मैं एक राष्ट्रवादी व्यक्ति हूं, मैंने 22 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी में जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है। मैने आम आदमी पार्टी की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है।

 

गुजरात में अब आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। भूपत भायाणी ने आगे कहा है कि सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के उपरांत ही मैंने यह निर्णय लिया है। मैं लोगों के लिए काम करना चाहता हूं।

साभार गूगल

आम आदमी पार्टी से विधायक रहे भूपत भायाणी ने गुजरात के विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। इसके साथ ही अब भाजपा में शामिल होने का भी ऐलान कर दिया है। गुजरात राज्य में अब आम आदमी पार्टी के केवल 4 विधायक रह गए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी को अचानक से ही एक बड़ा झटका दिया है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )