मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने मोहन यादव

Subhash Kumar.
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव निर्वाचित होने के उपरांत मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे की तलाश अब पूरी हो चुकी है। मतदान परिणाम होने के उपरांत से लगातार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए मंथन किया जा रहा था और लगातार कई बैठक भी आयोजित की गई। लेकिन! अब मुख्यमंत्री पद के लिए मोहन यादव को चुन लिया गया है।
मोहन यादव शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं और वह दक्षिणी उज्जैन से विधायक है। मोहन यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक भी है।

साभार गूगल
एक ओर जहां रीती पाठक समेत कई अन्य लोगों के नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में आगे चल रहे थे, लेकिन! उनमें से किसी को भी नहीं चुना गया है। जहां मोहन यादव के नाम की किसी को कोई आशंका भी नहीं थी वही मोहन यादव को अब मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित किया गया है, और मोहन यादव अब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।