मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने वाले सांसदों ने दिया त्यागपत्र, मुख्यमंत्री पद को लेकर बढ़ा सस्पेंस

Subhash Kumar.
भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के संपन्न होने के बाद मध्य प्रदेश में अब मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सांसदों ने अब त्यागपत्र दे दिया है, बताया जा रहा है यह सभी विधायक के रूप में काम करते हुए प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। विधानसभा चुनाव जीतने के उपरांत सांसदों के त्यागपत्र के बाद अब मुख्यमंत्री पद को लेकर लगाए जाने वाले प्रयास और भी अधिक तेज होते जा रहे हैं।

साभार गूगल
मध्य प्रदेश के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल ने विधानसभा चुनाव लड़ा और चुनाव जीत कर विधायक बने हैं। चुनाव जीतने के उपरांत केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल मुख्यमंत्री पद के रेस में सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं।
दोनों केंद्रीय मंत्रियों के त्यागपत्र के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या अब ये मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं? भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों में विजय प्राप्त की है।