बकरी ने दिया अद्भुत और विस्मयकारी शक्ल के बच्चे को जन्म, बना चर्चा का विषय

बकरी ने दिया अद्भुत और विस्मयकारी शक्ल के बच्चे को जन्म, बना चर्चा का विषय

Subhash Kumar.

शहडोल. मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें शहडोल मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर स्थित फतेहपुर नामक ग्राम में एक पालतू बकरी ने दो दिन पूर्व एक ऐसे अनोखे बच्चे को जन्म दिया है जो बहुत ही अद्भुत और विस्मयकारी शक्ल के साथ जन्मा है।

 

ग्राम फतेहपुर में ममता यादव नामक महिला को बकरियां पालने का शौक रहा है, ममता यादव कई वर्षों से बकरी पालन का कार्य कर रही है। इन्हीं के घर में 2 दिन पूर्व दिन सोमवार को दिनांक 27 नवंबर 2023 को एक बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया, जिनमे से एक बकरा और दूसरा बकरी है। यह दूसरा बच्चा लोगों की उत्सुकता का विषय बना हुआ है। सैकड़ों किलोमीटर दूर से भी लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

दरअसल इस बच्चे का चेहरा मनुष्य के चेहरे से मिलता जुलता है। इसकी दोनों आंखें माथे पर ही मनुष्यों की तरह बनी हुई हैं और यह पूरी तरह से स्वस्थ भी है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )