साधारण पृष्ठभूमि से असाधारण मुकाम तक! न्याय की राह के धुरंधर एडवोकेट बसंत, देश के कई राज्यों में बने लोगों की पहली पसंद

MP DESK: मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों में आज एक नाम तेजी से लोगों के भरोसे का प्रतीक बनता जा रहा है—एडवोकेट बसंत। साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर असाधारण मुकाम हासिल करने वाले बसंत की कहानी संघर्ष, समर्पण और न्याय के प्रति अटूट विश्वास की मिसाल है।
25 नवंबर 1991 को उत्तरप्रदेश के मथुरा में जन्मे एडवोकेट बसंत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दतिया जिले की इंदरगढ़ तहसील के ग्राम उचाढ़ में कक्षा सातवीं तक प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने कक्षा 8 से स्नातक तक की पढ़ाई ग्वालियर जिले के डबरा में पूरी की। कानून के क्षेत्र में आगे बढ़ने के संकल्प के साथ उन्होंने ग्वालियर के माधव विधि महाविद्यालय से विधि की पढ़ाई की और वर्ष 2015 में वकालत की डिग्री हासिल की।
वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने ग्वालियर हाईकोर्ट में क्रिमिनल मामलों की पैरवी शुरू की। शुरुआत में चुनौतियां जरूर आईं, लेकिन अपनी मेहनत, तर्कशक्ति और सच्चाई के प्रति समर्पण के दम पर उन्होंने धीरे-धीरे एक अलग पहचान बना ली। आज हालात ये हैं कि सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों से लोग बड़े-बड़े केस लेकर उनके पास आते हैं।
एडवोकेट बसंत की खासियत यह है कि जहां कई बार लोग उम्मीद छोड़ देते हैं, वहां भी वह पूरी ताकत के साथ खड़े होकर अपने मुवक्किल को न्याय दिलाने की कोशिश करते हैं। उनका मानना है कि “जीत हमेशा सच्चाई की होती है” और इसी सिद्धांत पर चलते हुए वह हर केस को पूरी ईमानदारी और समर्पण से लड़ते हैं।
जरूरतमंदों के प्रति उनका दृष्टिकोण भी उन्हें खास बनाता है। यदि कोई व्यक्ति आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर है, तो बसंत उसकी मदद के लिए हमेशा आगे आते हैं और उसे न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। यही वजह है कि लोग उन्हें सिर्फ एक वकील नहीं, बल्कि न्याय का सच्चा साथी मानते हैं।
वर्ष 2021 में उन्हें एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली, जब दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में गठित संगठन “यंग ओरिएंटेड यूनाइटेड टीम फॉर हिंदुस्तान (YOUTH)” में राष्ट्रीय विधि प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। साथ ही उन्हें महाराष्ट्र राज्य का प्रभार भी दिया गया, जो उनके नेतृत्व और क्षमता का प्रमाण है।
आज एडवोकेट बसंत ग्वालियर हाईकोर्ट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए क्रिमिनल मामलों में एक धुरंधर के रूप में जाने जाते हैं। उनके काम करने का तरीका, सच्चाई के प्रति निष्ठा और हर हाल में न्याय दिलाने का जज्बा ही उन्हें लोगों की पहली पसंद बना रहा है।
यही वजह है कि अब लोग कहते हैं –
“एडवोकेट के रूप में बसंत, हर जरूरतमंद की उम्मीद और न्याय की सबसे मजबूत आवाज हैं।”
