ग्वालियर में बड़ी हेल्थ सुविधा: मैक्स हॉस्पिटल वैशाली ने शुरू की ब्लड डिसऑर्डर्स और बोन मैरो ट्रांसप्लांट OPD, अब यहीं मिलेगा एडवांस इलाज!

ग्वालियर: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने आज ग्वालियर के विभिन्न स्थानों पर ब्लड डिसऑर्डर्स और बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) के लिए एक्सक्लूसिव ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इन ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के हीमैटोलॉजी एवं बीएमटी विभाग की कंसल्टेंट – डॉ. मालिनी गर्ग, की उपस्थिति में किया गया।
डॉ. मालिनी गर्ग, प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शुक्रवार को ग्वालियर में उपलब्ध रहेंगी। वे सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक BIMR हॉस्पिटल, ग्वालियर में और दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक ग्वालियर हीमैटोलॉजी सेंटर में मरीजों के प्राइमरी कंसल्टेशन और फॉलो-अप के लिए सेवाएं देंगी।
इस अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली के हीमैटोलॉजी एवं बीएमटी विभाग की कंसल्टेंट – डॉ. मालिनी गर्ग, ने कहा, “ब्लड कैंसर जैसे ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और मायलोमा की समय पर पहचान बेहद जरूरी है, क्योंकि लगातार थकान, बिना कारण बुखार या असामान्य ब्लड टेस्ट जैसे लक्षण किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं। बच्चों में होने वाले कैंसर का सही समय पर और अच्छे पीडियाट्रिक कैंसर सेंटर में इलाज मिलने पर ठीक होने की संभावना अधिक होती है। इम्यूनोथेरेपी, CAR T-सेल थेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी एडवांस ट्रीटमेंट तकनीकों के कारण अब मरीजों के इलाज के परिणाम काफी बेहतर हुए हैं, जिससे उन्हें नई उम्मीद और लंबे समय तक स्वस्थ जीवन मिल रहा है।”
डॉ. मालिनी, ने आगे कहा, “ब्लड से जुड़े आम रोगों में लो हीमोग्लोबिन, लो प्लेटलेट काउंट, थैलेसीमिया, एप्लास्टिक एनीमिया, हीमोफीलिया और अन्य ब्लीडिंग डिसऑर्डर्स, साथ ही मायलोमा, एक्यूट और क्रॉनिक ल्यूकेमिया और लिम्फोमा जैसे ब्लड कैंसर शामिल हैं। इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत से ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को प्राथमिक कंसल्टेशन के लिए लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिलेगी।”

यह पहल मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली द्वारा पेशेंट सेंट्रिक स्वास्थ्य सेवाओं को देश के हर क्षेत्र तक पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। अपनी वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं के साथ, यह अस्पताल कॉम्प्लेक्स ब्लड डिसऑर्डर्स और कैंसर के मरीजों को व्यापक और गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने में लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है।
