MP में बीजेपी नेता के बेटे पर रेप का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करता रहा

इंदौर: एमपी में बीजेपी नेता के बेटे की काली करतूतें सामने आई हैं। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के शफुद्दीन शेख के बेटे फरहान शेख पर एक 22 साल की युवती ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।
युवती ने शनिवार को महिला थाना, इंदौर में शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि फरहान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी ने यहां तक कहा कि धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया।
पीड़िता डिजिटल मार्केटिंग फर्म में काम करती है और फरहान ने पिछले साल 15 नवंबर को अपने माता-पिता से मिलवाने का बहाना बनाकर उसके साथ यह कुकृत्य किया। उसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर कई फोटो वायरल कर धमकी भी दी। महिला थाना में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
