राम अवतार सिंह बैस की अगुवाई में सेवा कार्य: सात दिवसीय अभियान, शॉल व केप का वितरण

राम अवतार सिंह बैस की अगुवाई में सेवा कार्य: सात दिवसीय अभियान, शॉल व केप का वितरण

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सात दिवसीय सेवा कार्य के अंतर्गत आज तीसरे दिन राम अवतार सिंह बैस की अगुवाई में सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस दौरान राम अवतार सिंह बैस एवं उनके सहयोगियों द्वारा असहाय एवं गरीब बच्चों को गर्म केप, महिलाओं को शॉल तथा पुरुषों को गर्म कंबलों का वितरण किया गया। ठंड के मौसम को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच की गई यह सहायता सराहनीय रही।

आयोजकों ने बताया कि सेवा कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी। इसी क्रम में कल सुबह 10 बजे भगवत सहाय महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )