Bigg Boss 19 Grand Finale – Gwalior की Tanya और Amal बाहर, अब Top-2 में मुकाबला

ग्वालियर। बिग बॉस 19 का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में जोरदार अंदाज में शुरू हो चुका है। शुरुआत से चर्चा में रही ग्वालियर की तान्या मित्तल और अमाल मलिक अपने मजबूत गेम के बावजूद टॉप-5 से आगे नहीं बढ़ पाए। तान्या चौथे और अमाल पांचवें स्थान पर बाहर हो गए।
अब फाइनल मुकाबला इन दो कंटेस्टेंट्स के बीच
गौरव खन्ना
फरहाना भट्ट
फिनाले की शाम को और ग्लैमरस बनाया बॉलीवुड सेलेब्स ने— कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और करण कुंद्रा स्टेज पर नज़र आए। वहीं, लॉरेंस गैंग की धमकी के बावजूद भोजपुरी स्टार पवन सिंह कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के साथ सलमान खान के साथ मंच पर पहुंचे।
क्यों सुर्खियों में रहीं Tanya Mittal?
ग्वालियर–चंबल की तान्या इस सीज़न की सबसे हॉट-टॉपिक कंटेस्टेंट बनी रहीं। उनके लग्ज़री लाइफस्टाइल वाले दावे सीज़न भर सोशल मीडिया पर वायरल रहे:
150 बॉडीगार्ड्स
2,500 स्क्वायर फीट का पर्सनल वॉर्डरोब
हर फ्लोर पर 5 नौकर, 7 ड्राइवर
डबल किचन और होम लिफ्ट
कॉफी पीने के लिए ग्वालियर–आगरा ट्रिप
वकलावा के लिए दिल्ली से दुबई उड़ान
उनका एटीट्यूड, बयान और स्टाइल पूरे शो में दर्शकों की चर्चा का केंद्र रहा।
Tanya vs Ashnoor — सीजन का सबसे बड़ा विवाद
30 नवंबर को ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क के बीच अशनूर कौर और तान्या के बीच तेज बहस और भिड़ंत हुई। टास्क में अशनूर का रास्ता रुकने पर वह भड़क गईं और लकड़ी का टुकड़ा उठाकर तान्या के कंधे पर मार दिया।
वीकेंड का वार में बिग बॉस ने इस व्यवहार पर अशनूर को शो से बाहर कर दिया।
Bigg Boss — एक शो जिसने बदल दिया भारतीय रियलिटी टीवी
शुरुआत: 1997, नीदरलैंड का शो “बिग ब्रदर”
भारत में लॉन्च: 2006
पहले होस्ट: अरशद वारसी
बाद में: शिल्पा शेट्टी, अमिताभ बच्चन
2010 से: सलमान खान ही शो का चेहरा
आज बिग बॉस भारत का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बन चुका है, जिसकी फैन फॉलोइंग हर साल बढ़ती
