दतिया में ऑटो में सवार महिलाओं ने उड़ाए लाखों के जेवरात, पुलिस जांच में जुटी

दतिया में ऑटो में सवार महिलाओं ने उड़ाए लाखों के जेवरात, पुलिस जांच में जुटी

दतिया: (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के दतिया शहर में दिनदहाड़े चोरी की घटना ने सनसनी फैला दी। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे यह वारदात हुई, जिसमें दो महिलाओं के पर्स से सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए।

पीड़िताओं ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच के बाद रविवार को मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता सपना रावत पत्नी जितेन्द्र रावत निवासी बुंदेला कॉलोनी ने बताया कि वह अपनी नंद वर्षा रावत के साथ दोपहर 1.30 बजे रतन सर्राफा की दुकान पर मंगलसूत्र और चैन सुधरवाने गई थीं। साथ ही उन्होंने नई चांदी की पायलें और बिछिया भी खरीदी।

घर लौटते समय किला चौक से ऑटो में बैठीं तो दो अज्ञात महिलाएं उनके पास बैठ गईं। रामराजा कॉम्प्लेक्स के पास उतरने पर उन्होंने देखा कि उनके पर्स से सोने और चांदी के जेवरात गायब थे।

सपना रावत के पर्स से सोने का मंगलसूत्र और चांदी की पायल, जबकि वर्षा रावत के पर्स से सोने की चैन, चांदी की पायल और बिछिया चोरी हो गई। चोरी गए आभूषणों की कुल कीमत लगभग 1.75 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी महिलाओं की पहचान के प्रयास जारी हैं।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )