अमर ज्योति स्कूल के दिव्यांग खिलाड़ियों ने चमकाया ग्वालियर का नाम, कोच शफीक खान बने सफलता के सूत्रधार

अमर ज्योति स्कूल के दिव्यांग खिलाड़ियों ने चमकाया ग्वालियर का नाम, कोच शफीक खान बने सफलता के सूत्रधार

ग्वालियर। शहर का नाम रोशन करते हुए अमर ज्योति स्कूल ग्वालियर के दिव्यांग खिलाड़ियों ने 1st पैरा योगासन नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली इस टीम ने अंडर-17 कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 रैंक में जगह बनाई।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 26 से 28 सितंबर तक नई दिल्ली स्थित मोरारजी देसाई नेशनल योग प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हुई, जिसमें देशभर से दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हुए थे। ग्वालियर की टीम ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राज्य का परचम लहराया।

टीम के कोच शफीक खान ने बताया कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता न केवल स्कूल बल्कि पूरे ग्वालियर और मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

खिलाड़ियों की इस सफलता से अमर ज्योति स्कूल परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने भी खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी और विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश का नाम रोशन करेंगे।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )