60 फीट रावण-55 फीट मेघनाथ दतिया स्टेडियम में इस बार होगा सबसे अलग दशहरा

60 फीट रावण-55 फीट मेघनाथ दतिया स्टेडियम में इस बार होगा सबसे अलग दशहरा

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): दशहरे पर इस बार स्टेडियम मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। यहां 60 फीट ऊंचे रावण और 55 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा।

यह आयोजन 2 अक्टूबर को स्टेडियम मैदान में होगा। तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया।

इस मौके पर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और दर्शक दीर्घा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

ग्राउंड प्रभारी डॉ. राजू त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों की एंट्री बस स्टैंड, स्टेडियम और मंडी गेट से होगी।

रावण दहन के दौरान स्टेडियम में आइफा अवॉर्ड की तर्ज पर आकर्षक आतिशबाजी भी होगी। कार्यक्रम की तैयारियों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न समितियों के पदाधिकारी और समाजसेवी भी मौजूद रहे।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )