दतिया में दबंगों का आतंक: मिठाई की दुकान में घुसकर दुकानदार व कर्मचारियों पर जानलेवा हमला

दतिया में दबंगों का आतंक: मिठाई की दुकान में घुसकर दुकानदार व कर्मचारियों पर जानलेवा हमला

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): कोतवाली थाना क्षेत्र के राजगढ़ चौराहा स्थित एक मिठाई की दुकान में सोमवार को पैसों के लेन-देन को लेकर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। पैसों की मांग करने पर बदमाशों ने दुकानदार और उसके कर्मचारियों पर हमला कर दिया। मारपीट में दुकान संचालक के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति पर काबू पाया। घटना के दौरान बदमाशों ने दुकान में रखे मिठाई से भरे थाल भी फेंक दिए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )