छात्रावास में नहीं होगी लापरवाही: दतिया सीईओ ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षय कुमार तेम्रवाल ने रविवार को करण सागर तालाब के पास स्थित अनुसूचित जनजाति शासकीय महाविद्यालय छात्रावास का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने छात्रावास परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और छात्रों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता पर ध्यान देने की बात कही।
सीईओ तेम्रवाल ने स्पष्ट किया कि छात्रावास में गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग की प्रभारी संयोजक सुश्री गिरिजा साहू भी मौजूद रहीं।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
