ग्वालियर कलेक्टर का सख्त रुख: महिला पार्षदों की जगह पहुंचे पतिदेवों से कह दी ये बड़ी बात

ग्वालियर। नवरात्रि पर्व के बीच महिला शक्ति की अनदेखी कलेक्टर को रास नहीं आई। सोमवार को शहर की समस्याओं पर चर्चा के लिए कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान ने नगर निगम की बैठक बुलाई थी। बैठक में महिला पार्षदों की जगह उनके पति पहुंच गए।
कलेक्टर ने इस पर नाराज़गी जताते हुए पार्षद पतियों को उनकी सीट से उठाकर दर्शक दीर्घा में बैठने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि “अब महिलाएं पूरी तरह सबल हैं, पार्षद का काम उनकी पत्नी को ही करने दीजिए।”
कलेक्टर की इस सख्ती के बाद बैठक में माहौल शांत हुआ और केवल महिला पार्षदों ने ही अपनी बात रखी।
