ग्वालियर की सड़कों की बदहाली से फंसे PCC चीफ, जीतू भैया की छूटी वंदे भारत, हड़बड़ी में दौड़ भी लगाई

ग्वालियर की सड़कों की बदहाली से फंसे PCC चीफ, जीतू भैया की छूटी वंदे भारत, हड़बड़ी में दौड़ भी लगाई

ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार को ग्वालियर से भोपाल जाने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन शहर के बदहाल ट्रैफिक सिस्टम ने उनका सफर मुश्किल कर दिया। ट्रैफिक जाम के चलते वे समय पर स्टेशन नहीं पहुँच पाए और उनकी वंदे भारत एक्सप्रेस आंखों के सामने से निकल गई।

जानकारी के मुताबिक, हड़बड़ी में पटवारी को स्टेशन बजरिया से प्लेटफार्म नंबर-1 तक दौड़ भी लगानी पड़ी। लेकिन स्टेशन के बाहर खड़ी गाड़ियों और अव्यवस्थित ट्रैफिक ने परेशानी और बढ़ा दी।

जीतू पटवारी को ग्वालियर से भोपाल वंदे भारत ट्रेन से रवाना होना था, लेकिन ट्रेन छूटने के बाद उन्होंने अब सड़क मार्ग से भोपाल जाने का फैसला किया। यह घटना एक बार फिर ग्वालियर के ट्रैफिक सिस्टम और खराब सड़कों पर सवाल खड़ा करती है, जहां आम लोगों से लेकर बड़े नेता तक रोजाना परेशान हो रहे हैं।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )