दतिया में विद्या कंजर हत्याकांड का राज़फाश, तीन आरोपी सलाखों के पीछे

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): इंदरगढ़ थाना पुलिस ने विद्या कंजर हत्या कांड का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने विद्या कंजर की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की थी।
गिरफ्तार आरोपियों में अमृत कंजर, उसकी पत्नी अनार कली और कुशमा कंजर नामक महिला शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई इंदरगढ़ थाना प्रभारी वैभव गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
