दतिया में पति की दरिंदगी : कपड़े धो रही पत्नी पर फावड़े से हमला, मौत के घाट उतारा

दतिया में पति की दरिंदगी : कपड़े धो रही पत्नी पर फावड़े से हमला, मौत के घाट उतारा

दतिया. (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): ज़िले के बड़ौनी थाना क्षेत्र के ग्राम कुरथरा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मृतका कमला (40), पत्नी मेहरबान कुशवाहा, सुबह घर के बाहर कपड़े धो रही थी। तभी अचानक पति ने उस पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर बड़ौनी थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे गाँव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )