दतिया: 15 सितम्बर को 4 घंटे इन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई रहेगी ठप

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): जिले में विद्युत लाइन मेंटेनेंस कार्य के चलते 15 सितम्बर 2025 को कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुरक्षा कारणों से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इस दौरान 33 केव्ही सीतापुर फीडर, सीतापुर, बड़ौनकलां, बरगांय सबस्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केव्ही फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा 11 केव्ही बीकर आबादी फीडर, गुर्जरा आबादी फीडर, सिलोरी आबादी फीडर, उरीना आबादी फीडर, कोटरा आबादी फीडर, सोनागिर आबादी फीडर, ठाकुरपुरा आबादी फीडर, बगेदरी आबादी फीडर, जिगना आबादी फीडर एवं धीरपुरा आबादी फीडर से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में बिजली बंद रहने की स्थिति में आवश्यक तैयारी पहले से कर लें।
