जिला शिक्षा अधिकारी का औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर परखी, लापरवाह शिक्षिका पर कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी का औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर परखी, लापरवाह शिक्षिका पर कार्रवाई

दतिया (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): जिला शिक्षा अधिकारी यू.एन. मिश्रा द्वारा आज शासकीय हाई स्कूल बडौनकला एवं शासकीय हायर सेकंडरी उपरांय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान शासकीय हाई स्कूल बडौनकला एवं एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बडौनकला में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जांच की गई। बच्चों को किताब पढ़वाकर भी परखा गया, जिसमें शैक्षणिक स्तर संतोषजनक पाया गया। इसके बावजूद कुछ विद्यार्थियों के स्तर को और बेहतर करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बडौनकला में शिक्षिका साधना दांगी अनुपस्थित पाई गईं, जिस पर संकुल प्राचार्य को संबंधित शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं वेतन काटने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी शिक्षकों को ई-अटेंडेंस नियमित रूप से दर्ज करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

वहीं, शासकीय हायर सेकंडरी उपरांय में निरीक्षण के दौरान छात्रों के शैक्षणिक स्तर की जांच की गई। इस अवसर पर विद्यालय में चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया गया, जहां जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों को समय पर विद्यालय में उपस्थित रहने और ई-अटेंडेंस अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए..

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )