भांडेर में एसडीओ की गाड़ी से 18 पेटियां अवैध शराब बरामद, ड्राइवर फरार

भांडेर में एसडीओ की गाड़ी से 18 पेटियां अवैध शराब बरामद, ड्राइवर फरार

दतिया/भांडेर: (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): भिंड से भांडेर लायी जा रही पीएचई के एसडीओ की बोलेरो गाड़ी से पुलिस ने दबिश देकर 18 पेटियां अवैध शराब जब्त की। इन शराब की अनुमानित कीमत 67,500 रुपए बताई जा रही है।

घटना रामगढ़ रोड के पास हुई, जहां पुलिस ने गाड़ी को रोककर जांच की। मौके पर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )